Dhanbad News: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण – 2025 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण - 2025 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण - 2025 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Dhanbad News: शिवलीबाड़ी उत्तर के वाल्व ऑपरेटर को तत्काल बदलने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण – 2025” के सफल क्रियान्वयन एवं जिला स्तर पर इसकी तैयारियों को सशक्त करने के लिए समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उपायुक्त ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल प्रबंधन और जनभागीदारी को सशक्त बनाना है। “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण” का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार द्वारा किया जाता है, जिसके माध्यम से ग्राम स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर जिलों एवं राज्यों की रैंकिंग की जाती है। सर्वेक्षण का उद्देश्य गुणवत्ता आधारित स्वच्छता आकलन कर राष्ट्रीय स्तर पर जिलों और राज्यों को रैंक प्रदान करना है।

उक्त अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के कर्मियों को “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण” 2025 के उद्देश्यों, प्रक्रिया एवं मूल्यांकन मानकों से अवगत कराया गया। कार्यशाला में विभिन्न बिंदुओं पर तकनीकी प्रस्तुतियाँ दी गईं और सहभागियों को स्वच्छता रैंकिंग प्रणाली को बेहतर ढंग से समझाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण – 2025 एक ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से ग्राम स्तरीय सफाई, खुले में शौच से मुक्ति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जन जागरूकता तथा सतत स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाती है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत को एक स्वच्छ और समृद्ध राष्ट्र की दिशा में अग्रसर करना है।

शिवलीबाड़ी उत्तर के वाल्व ऑपरेटर को तत्काल बदलने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

कार्यशाला के दौरान उपायुक्त को बताया गया कि शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के वाल्व ऑपरेटर द्वारा दो पंचायतों में पानी खोलने के दौरान घोर अनियमितता बरती जा रही है। कारण पूछने पर पता चला कि वहां के मुखिया से संबंध खराब होने के कारण वाल्व ऑपरेटर उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं करता है। जिसके कारण ग्रामीण पानी से वंचित रह जाते है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने तत्काल उस वाल्व ऑपरेटर को बदलने का निर्देश दिया।

कार्यशाला में उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता श्री रंजीत कुमार ठाकुर, पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता श्री मुकेश कुमार मंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री शैलेश रंजन, पीएचईडी के सहायक अभियंता श्री समरेंद्र मल्लिक, श्री जनार्दन प्रसाद सिंह, यूनिसेफ रांची के सहयोगी श्री घनश्याम शाह, जिला समन्वय आईईसी श्री पवन कुमार गुप्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी जिला समन्वयक एवं प्रखण्ड वॉश कॉर्डिनेटर उपस्थित थे।