Dhanbad News: तासरा परियोजना का ठीका कंपनी केटीएमएल के गुंडों द्वारा रैयतों की पिटाई का मामला गरमाया

तासरा परियोजना का ठीका कंपनी केटीएमएल के गुंडों द्वारा रैयतों की पिटाई का मामला गरमाया

तासरा परियोजना का ठीका कंपनी केटीएमएल के गुंडों द्वारा रैयतों की पिटाई का मामला गरमाया

Dhanbad News: आसनबनी में तासरा परियोजना का ठीका कंपनी केटीएमएल के गुंडों द्वारा रैयतों की पिटाई का मामला गरमा गया है।
विस्थापित मोर्चा ने आर पार की लड़ाई लड़ने की योजना बनाई है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

आज घटना स्थल पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, सीपीएम के जिला सचिव संतोष घोष, सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी सचिव विकास कुमार ठाकुर, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुंदर लाल महतो, महिला समिति की नेत्री रानी मिश्रा, सीटू नेता रामकृष्ण पासवान, गणेश धर, योगेंद्र महतो पहुंचे।

घायल रैयतों के साथ वार्ता करने के बाद मथुरा प्रसाद महतो ने घटने की निंदा करते हुए कहा कि ठेका कंपनी केटीएल के गुंडों को चिन्हित कर उसपर करवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

विस्थापित मोर्चा के द्वारा आगामी 18 जुलाई को आसनबनी में आम सभा की जाएगी इसमें सभी दलों को आमंत्रित किया गया है।