Dhanbad News: उपायुक्त ने सदर अस्पताल के आधारभूत संरचना को लेकर किया बैठक

उपायुक्त ने सदर अस्पताल के आधारभूत संरचना को लेकर किया बैठक

उपायुक्त ने सदर अस्पताल के आधारभूत संरचना को लेकर किया बैठक

Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता- उपायुक्त

Dhanbad News: दिनांक 05 जून 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सदर अस्पताल एवं अस्पताल परिसर के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने से सम्बंधित बैठक समाहरणालय सभागार में कई गई।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस दौरान उपायुक्त ने सदर अस्पताल, आयुष केंद्र समेत परिसर अंतर्गत आधारभूत संरचना से संबंधित चल रहे नवीनीकरण कार्य , नए निर्माण के लिए पुराने बिल्डिंग(जो प्रयोग के लायक न हो) को तोड़ने का कार्य समेत अन्य कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। साथ हीं परिसर अंतर्गत चल रहे एएनएम स्कूल के संचालन, सीट, व्यवस्था आदि की जानकारी ली।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने प्रोजेक्ट में शौचालय, स्नान घर, लांड्री हेतु एक अलग भवन बनाने हेतु सुझाव दिए। साथ ही नवीनीकरण कार्य में तेजी लाते हुए जल्द समाप्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है।

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, सिविल सर्जन श्री चंद्रभानु प्रतापन, सदर के नोडल पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार, कार्य कर रही एजेंसी के प्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहें।