धनबाद: मनईटांड़ भोक्ता शिव मंदिर के समक्ष रहने वाले सप्पू महतो किसानी खेती को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तात्पर्य है। वह खेती के कार्य में गत 10 वर्षों से अधिक समय दिए हुए हैं। सप्पू महतो ने बताया कि सोमवार को सुबह में खेती के दौरान बड़ा मूली दिखाई दिया। वह बताते है कि मूली की खेती में पांच केजी से भी अधिक वजन का मूली प्राप्त हुआ। जिसे देखकर आसपास के लोगों में हर्ष है। सबसे खास बात है कि इसमें खुद से तैयार किए गए खाद पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है। इसे खाने में सेहत में किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा। वह खेती में अभी तक कई युवाओं को रोजगार भी दिए हुए हैं।
DHANBAD : पांच किलो से अधिक वजन के मूली उगा रहे सप्पू महतो, पौष्टिकता से भरपूर
