November 29, 2023

DHANBAD | जिले में इन दिनों अपराधी तो अपराधी नेताओं के पुत्र भी पिस्टल लहराते हैं। जिले के सदर थाना क्षेत्र के धैया रोड में सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के बेटे आशीष मंडल पर कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह ने गाड़ी ओवर टेक कर पिस्टल लहराकर धमकाया। वहीं फूलचंद मंडल के पुत्र आशीष मंडल ने शिकायत करने बरवाअड्डा थाना पहुंचे जहां बताया गया की यह सदर थाना क्षेत्र का मामला है। उसके बाद आशीष मंडल और उनकी पत्नी और सहसाथी सदर थाना शिकायत करने पहुंचे। आशीष मंडल ने बताया की रणविजय सिंह के पुत्र ने मंगलवार मेरे गाड़ी को ओवर टेक कर पिस्टल निकाला तो हमलोगों ने जवाबी में पत्थर चलाया। वहीं आशीष ने यह भी बताया की सिटी एसपी अजीत कुमार को इसकी जानकारी दी गई उन्होंने कहा की सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही। इसके बाद आशीष मंडल और उनकी पत्नी सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करने पहुंचे ।

सुर्खियों में बनते जा रहे हैं रणविजय सिंह के पुत्र

बता दें की कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है. 26 अगस्त 2023 को सरायढेला थाना क्षेत्र में बिल्डर बिक्रम सिंह के पुत्र आकाश सिंह के साथ मारपीट की थी. उसके बाद आज पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के आशीष मंडल पर पिस्टल चमकाए जाने का मामला आया है।

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *