
BALIYAPUR | रघुनाथपुर में नगर निगम द्वारा कचरा डंप के विरोध एवं अंचलाधिकारी द्वारा 25 ग्रामीणों पर बलियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किए जाने से पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को टुंडी विधायक मथुरा महतो को ज्ञापन सौंपा। कहा कि रघुनाथपुर में नगर निगम द्वारा कचरा डंप बनाने से आसपास के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही साथ गांव का वातावरण भी दूषित होगा। उसके आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर भी इसका असर पड़ेगा। कहा कि उक्त स्थल गोचर भूमि हैं। चारों ओर से हरे भरे व बड़े बड़े पेड़ लगे हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि सीओ द्वारा मनमानी किया जा रहा है। ग्रामीणों पर मुकदमा किया है जो न्याय संगत नहीं है। संबंधित बांतों को साथ ही विधानसभा में उठाने की बांते कहीं। विधायक मथुरा महतो ने पंचायत प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, जिप सदस्य संजय कुमार महतो, जिप सदस्य उषा महतो, पंसस रविंद्र महतो, लक्ष्मीनारायण महतो, राधेश्याम रजक, विजय रजक, शेखर महतो, सुनील महतो, रोहित महतो आदि मौजूद थे।

I enjoyed reading what you had to say. Nice write up. I truly appreciate this post. Thanks for writing this. Click here are con artists. If it is not very important to you then just do not do it. I really like your article. Thanks for writing this. Thanks for writing this. You are obviously very knowledgeable. Interesting content. Great post! Interesting content. If it’s not very important to you then just don’t do it. I really like your article. Thumbs up! I enjoyed your post. Thank you.