DHANBAD | झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल के तत्वावधान मे रांची के खेल गांव स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम मे आयोजित राज्य स्तरीय एसजीएफआई जूडो ट्रायल मे राजकमल स.वि.मंदिर के चार जूडोकओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्कूल खेलों मे भाग लेने की पात्रता लगभग हासिल कर ली है।चयनित खिलाड़ी 21 दिनों के शिविर मे भाग लेकर अपना दमखम दिखायेंगे। चयनित खिलाड़ियों में विकास कुमार, मोहन कुमार पांडेय, यश राज और सम्भवी कुमारी हैं।टीम कोच पप्पू कुमार व टीम मैनेजर अर्चना सिंह। विधालय के जूडो खिलाड़ीयों के शानदार प्रदर्शन पर प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा,उप प्राचार्य मनोज कुमार, उमा मिश्रा,प्रभारी कमल नयन,पार्थ् सारथी सरकार, प्रतिमा चौबे ने अपनी शुभकामनांए दी हैं।
Related Posts
DHANBAD | मायुमं की नवगठित कोयलांचल शाखा ने आयोजित की भाजन कार्यक्रम
विश्व संगीत दिवस DHANBAD | विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य पर मारवाड़ी युवा मंच की नवगठित धनबाद कोयलांचल शाखा द्वारा…
DHANBAD : बाल नेहरू एकेडमी के बच्चों ने निकाला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली
जिले के सुसनी लेवा स्थित नेहरू बाल एकेडमी के बच्चों द्वारा निकाल नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली जिसमें बैनर तले सभी स्कूली बच्चों ने अपने एरिया का भ्रमण करते हुए नशा के खिलाफ और पर्यावरण को दूषित करने के खिलाफ नारे लगाते हुए सभी लोगों को जागरूक किया साथ ही ऐसे लोगों को भी जागरूक किया
DHANBAD : नीतीश जोहार कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान
नीतीश जोहार कार्यक्रम की सफलता के लिए गुरुवार को कड़ाके की ठंड में भी जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्वी टुंडी के सुंदर पहाड़ी तथा निरसा प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। श्री सिंह ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर हौसला अफजाई किया।