DHANBAD | राज्यपाल के निर्देश पर तीन महिलाओं को सौंपा गया सिलाई मशीन

सिलाई मशीन मिलने पर महिलाओं के चेहरे खिले, जताया आभार

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य

DHANBAD | बुधवार को झारखंड माननीय राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन के निर्देश के आलोक में बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से उपायुक्त संदीप सिंह एवं उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह द्वारा तीन महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराया गया। 25 जून 2023 को टुंडी प्रखंड, स्थित कमारडीह पंचायत में राज्यपाल द्वारा जनता के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान टूंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत स्थित भोजुडीह ग्राम की सोमा चन्द्रा एवं पूनम देवी, टुंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत स्थित कमारडीह ग्राम की नाजमा खातून ने स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन की मांग की थी।इस संदर्भ में राज्यपाल ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए उपायुक्त को निर्देशित किया था कि शीघ्र ही इन महिलाओं के लिए सिलाई मशीन का प्रबंध कराया जाए।आज तीनों महिलाओं को सिलाई मशीन सौंपा गया। सिलाई मशीन के मिलने पर तीनों महिलाओं के चेहरे खिल उठें। महिलाओं ने राज्यपाल, उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को अपना स्नेहपूर्ण आभार व्यक्त किया।मौके पर उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, टुंडी संजीव कुमार, कमारडीह पंचायत मुखिया श्री जयनारायण महतो मौजूद थे।

4 thoughts on “DHANBAD | राज्यपाल के निर्देश पर तीन महिलाओं को सौंपा गया सिलाई मशीन

  1. You’ve made my day! Thx again. I enjoyed your post. Thank you. I enjoyed reading what you had to say. Do you have Youtube videos on the subject? I hate identity dental. I enjoyed reading what you had to say. This is a topic that is near to my heart… Best wishes! Where are your contact details though? Nice write up. Great post! I enjoyed reading what you had to say. Nice read. Some nice points there. Might you have you tube videos on the topic? Will you be writing any more blogs on this subject? Because I would sure love to learn more on this subject . You’ve made my day! Thx again. You appear to know a lot about this. I really like your article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *