DHANBAD | रावण का पुतला दहन कर उपायुक्त ने दिया सत्य की असत्य पर जीत का संदेश

DHANBAD | उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी तथा धनबाद क्लब के पदेन अध्यक्ष वरुण रंजन ने दशहरा के अवसर पर धनबाद क्लब में आयोजित एक समारोह में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला दहन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से समस्त जिले वासियों एवं धनबाद क्लब के सदस्यों को दशहरा एवं विजयदशमी की बधाई दी।
उपायुक्त ने कहा कि दशहरा और विजयादशमी सत्य की असत्य पर तथा धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को अपने जीवन में अनुशासन लाने, काम, क्रोध, मन, इंद्रियों पर काबू पाकर अंदर की बुराइयों को समाप्त कर तनाव मुक्त जीवन शुरू करने का आह्वान किया। रावण का पुतला दहन करने से पूर्व पुरुलिया के कलाकारों ने मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपायुक्त वरुण रंजन, धनबाद क्लब के संजीव बियोत्रा, योगेंद्र नाथ नरूला, नंदलाल अग्रवाल, रीता चावड़ा, चेतन गोयनका के अलावा बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

One thought on “DHANBAD | रावण का पुतला दहन कर उपायुक्त ने दिया सत्य की असत्य पर जीत का संदेश

  1. You are obviously very knowledgeable. Hit me up! I really enjoy the stuff you gave here. This blog resembles one I used to have.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *