December 2, 2023

DHANBAD | टीएमसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने गुरुवार को झारखंड हज कमिटी के पूर्व चेयरमैन रिजवान खान के न्योता पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान धनबाद के कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। श्री मरांडी ने उन्हें रांची आने का भी न्योता दिया। इसके पूर्व मुख्तार अहमद ने श्री मरांडी को पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर शादाब आलम, मनोउवर अख्तर, नुमान खान समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *