92 वर्षीय तीरथ नाथ झा ने मनाया वृद्धा आश्रम में अपना शादी की सालगिरह

DHANBAD | रविवार को लोहार बरवा रोड, आसन डाबर, टुंडी रोड स्थिति लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम ‘अपना घर’ में बियाड़ा के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी विजय झा ने अपना 43 वां शादी की सालगिरह वृद्धजनों के संग मनाया। और साथ ही 92 वर्षीय तीरथ नाथ झा ने भी अपनी शादी का सालगिरह आश्रम में ही मनाया इस मौके पर उनकी पत्नी उनके पुत्र और पूरे परिवार ने वृद्धजनों की सेवा की। आश्रम में सभी ने पूरे वृद्धजनों से ढेर सारी बातें की, उनका हालचाल जाना,सभी को सांत्वना दिए। विजय झा ने कहा इसी तरह का अनुष्ठान यहां मनाने से, वृद्ध माताओं पिताओं चेहरे में प्रसन्नता खिल उठती है जिससे बहुत ही आंतरिक खुशी और आनंद की अनुभूति होती है । आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कहा जब भी कोई अतिथि आश्रम में आते हैं वृद्धजनों की सेवा करते हो वृद्धजनों को काफी सुकून और राहत मिलता है उन्हें लगता है कि कोई अपना ही बेटा- बेटी, परिवार आश्रम आकर उनकी सुध बुध ले रहा है उनसे बातें कर रहा है इससे उनको इस ढलती उम्र के पड़ाव में काफी संतुष्टि एवं जीवन जीने की शक्ति मिलती है। इसके लिए मैं आश्रम का हमेशा ध्यान रखने वाले समाजसेवी विजय झा को शादी की सालगिरह की बधाई के साथ साथ उनका यहां आकर अपना महत्वपूर्ण अनुष्ठान मना कर आश्रम के माताओं और पिताओं के चेहरे पर खुशियां लाने के लिए हार्दिक आभार प्रकट करता हूं। अपने 92 वर्षीय बीसीसीएल रिटायर्ड पिता तीरथ नाथ झा के मैरिज एनिवर्सरी पर शंभू नाथ झा ने अपने घर का बना शाकाहारी एवं स्वादिष्ट भोजन आश्रम के वृद्धजनों को खिलाया। आश्रम के बुजुर्गों ने विजय झा, पुत्र शंभू नाथ झा समेत सभी को को जीवन परिवर्तन खुश रहने का आशीर्वाद दिया। आश्रम के वृद्धजनों का खास ख्याल रखने वाले आश्रम सदस्य समाजसेवी ओंकार मिश्रा ने कहा इंसानियत के ऐसी ही अच्छे सोच विचारों से आश्रम के वृद्धजनों को राहत मिल रही है और हम आश्रम प्रबंधन का मनोबल ऊंचा रहता है जिसके फलस्वरूप हम आश्रम प्रबंधन लाख मुश्किलों के बाद भी जीवन के अंतिम पड़ाव में जी रहे इन वृद्धजनों की सेवा में बहुत मुस्तैदी से सदैव तत्पर रहते हैं। आश्रम के वृद्धजनों का ख्याल रखने वाले आश्रम प्रबंधन की ओर से हार्दिक नमन। विजय झा का आश्रम के प्रति खास ख्याल एवं 92 वर्षीय तीरथ नाथ मिश्रा का अपना शादी की सालगिरह आश्रम में मनाने के लिए, आश्रम के प्रति निस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए आश्रम अध्यक्ष नौशाद गद्दी एवं समाजसेवी ओंकार मिश्रा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आश्रम में अधिवक्ता सब आनंद झा अनिल कुमार झा सोनी समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष गौतम मंडल राजेश सिंह, सपन ओझा लक्ष्मण हांसदा समेत अन्य सेवाकर्ता मौजूद थे।