DHANBAD | यादव महासभा का राष्ट्रीय युवा समागम सह शताब्दी समारोह को लेकर हुई बैठक

DHANBAD | यादव महासभा के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा समागम सह शताब्दी समारोह को लेकर ललिता भवन में आज एक बैठक संम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से युवा यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर प्रदीप बेहरा उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुवे उन्होंने कहा कि आगामी 6 अगस्त को धनबाद स्थित पार्कलेन रिसोर्ट में युवा समागम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे राष्ट्र से करीब 300 डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि समागम में मुख्य रूप से युवाओं को राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित करना मुख्य उद्देश्य है। साथ ही अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर पूरे देश में आंदोलन तेज करना है। मौके पर यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर दास, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश यादव, जिला अध्यक्ष आरएन सिंह, युवा अध्यक्ष चुन्ना यादव, संयोजक महेंद्र यादव, चन्द्रदेव यादव, प्रदेश सचिव नीतू सिंह, विजय यादव, विनीता यादव, बालेश्वर यादव, सचिदानंद यादव, विनय यादव, राजमोहन यादव आदि उपस्थित थे। बैठक में शामिल होने धनबाद पहुंचे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर प्रदीप बेहरा जी का धनबाद स्टेशन पर स्वागत किया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

One thought on “DHANBAD | यादव महासभा का राष्ट्रीय युवा समागम सह शताब्दी समारोह को लेकर हुई बैठक

  1. Oh myy goodness! Amazing afticle dude! Many thanks, However I amm encointering diffficulties wwith yourr RSS.
    I don’t understfand the reaason whyy I am unabl too subcribe to it.
    Is there nybody elsde having thee same RSS issues?
    Anyone wwho knows thee answe cann you kindky respond?
    Thanks!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *