Sunday, September 8, 2024
Homeझरियाधनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का झरिया में हुआ स्वागत

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का झरिया में हुआ स्वागत

मोदी सरकार देश के ज्वलंत मुद्दों पर नहीं हैं गंभीर, जनता को जाति व धर्म की राजनीति में कर रही दिग्भ्रमित:संतोष सिंह

धनबाद/झारखंड: 2 जुलाई 2024 कों झरिया प्रखंड अध्यक्ष रत्नेश यादव की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह मुख्य रूप से बैठक में हुए उपस्थित। आगामी विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न समस्याओं पर हुई विशेष चर्चा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत हैं। विधानसभा चुनाव में हमलोगों को एकजुट होकर तैयारी मे लग जाना हैं। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सहित महागठबंधन की जीत होगी और फिर से हमलोगों की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा झरिया विधान सभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकताओ को अभी से लग जाना चाहिए। यह चुनाव हमारे लिए प्रतिष्ठा है।

धनबाद में व्याप्त पानी, बिजली की समस्या के प्रति गंभीरता जताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ प्रशासनिक जिला पदाधिकारी जन समस्याओं के समाधान के प्रति लापरवाही बरत रहें हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही जन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकत कर हम लिखित ज्ञापन सौंपेंगे ताकि लापरवाही कर रहें जिला पदाधिकारियों पर नकेल कसी जा सके और जनता को मुलभूत सुविधाएं प्रदान हो सकें।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार बढ़ती मंहगाई, किसान, बेरोजगारी जैसे अन्य ज्वलंत मुद्दों के प्रति आंख मुंदी हुई हैं। केंद्र सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना -देना नहीं हैं। बस जाति और धर्म की राजनीति में देश की जनता को दिग्भ्रमित कर भरमाया जा रहा हैं। झरिया श्री राम लाॅज के सभागार मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता रत्नेश यादव अध्यक्ष झरिया नगर कांग्रेस ने किया। संचालन कुंदन मोदक ने किया।

मौके पर,,सर्व जिला महासचिव श्री भगत सिंह, किशोर कुमार, भगवान दास, सचिव राम जी सिंह, गणेश बहादुर सिंह, फैज अहमद, अनिल गिरी, बबलू मालाकार, गौतम पासवान, राकेश पासवान, कुंदन मोदक, कृष्ण पटेल, चंद्र प्रकास चौखानी,सुनिता पासवान, श्याम साव, जमाल भाई, सुरज वर्मा विकास सिंह, छोटु गुप्ता,मोहन बालमिकी, सुधीर वर्मा, सुरज राम, शुभम बर्मा, सुजल राज, चंदन सोनी, सुधांसु कुमार, राजा राम, मनीष राम, सहित अन्य उपस्थित थें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023