March 22, 2023
आग का दृष्य

धनबाद: डाॅक्टर हाजरा दम्पति समेत पांच लोगों मौत का गम अभी धनबादवासियों के दिलों से कम हुआ भी नहीं था कि मंगलवार की शाम एक और आगलगी से दर्जनों के मारे जाने का हादसा हो गया।

सहयता में लगा एम्बुलेंस

इस बार जाेड़ाफाटक स्थि‍त पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के सामने दस मंजिला ट्वीन टावर के रूप जाना जाने वाला आशीर्वाद टावर घटी है। इसमें तीन बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक रूप से 10 मौत की पुष्टि की गई है। 24 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है।

सहायता में जुटे लोग

20 से अधिक फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हैं। आग मंगलवार शाम साढ़े छह बजे थर्ड फ्लोर पर लगी। देखते-देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट और फिर 5 फ्लोर तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक-दूसरे से चिपके हुए हैं। मृतकों में 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। अपार्टमेंट के अधिकतर फ्लैट खाली करा लिए गए हैं। कई लोग अपार्टमेंट की छत पर जाकर जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि जिस घर में आग लगी उसमें शादी थी। 31 जनवरी को ही सिद्धि विनायक होटल में पार्टी थी, लेकिन आग की वजह से खुशियां मातम में बदल गईं। आग से बचकर बाहर आए लोगों ने बताया कि कई शव सीढ़ियों पर पड़े हैं। लोग बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे हैं। आग इतनी भीषण है कि कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं। लोगों को बचाते समय बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह भी झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग से लोगों अस्पताल ले जाते लीग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *