दुर्गा सोरेन सेना का चौथा स्थापना दिवस || कतरास में मनाया गया दुर्गा सोरेन सेना का चौथा स्थापना दिवस

दुर्गा सोरेन सेना का चौथा स्थापना दिवस

दुर्गा सोरेन सेना का चौथा स्थापना दिवस || जामा विधायक सीता सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन, झारखंड का विकास होता तो रुक जाता पलायन-सीता सोरेन

कतरास: श्यामडीह स्थित द रिवाज मैरेज हॉल में दुर्गा सोरेन सेना का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामा विधायक सीता सोरेन, सेना की अध्यक्ष जयश्री सोरेन व कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन शामिल हुई. सेना के कार्यकर्ताओं ने विधायक का बुके देकर स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

सेना की अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड का स्थापना हुई, वह सपना स्व दुर्गा सोरेन का पूरा नहीं हुआ। झारखंड को उज्जवल दिशा में ले जाना ही सेना का उद्देश्य है. स्वर्गीय दुर्गा सोरेन सेवा संघर्ष और बलिदान का एक सच्चा उदाहरण थे. उनके सपना को पूरा करने के लिए उनके बताए मार्ग पर सेना के सदस्यों को चलना होगा। कहा वे झारखंड को अलग कराने के लिए कड़े संघर्ष किए। उनका सपना था हर जरूरतमंद का सपना पूरा हो। रोजगार मिले पलायन लोगों को करना न पड़े। लेकिन वैसा नही हुआ।

प्रदेश की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया। कहा दुर्गा सोरेन सेना को प्रदेश में एक नंबर संगठन बनाकर लोगों का सेवा करना एक मात्र उद्देश्य है। वही विधायक सीता सोरेन ने कहा आज झारखंड 24 वर्ष का हो गया। लेकिन झारखंड का विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है, सभी ने झारखंड को लूटने का काम किया। सरकार ने वादा किया युवाओं को नौकरी बेरोजगारी भत्ता देंगे उन्होंने जनता को धोखा किया धोखा के बल पर सरकार बना लिया. सेना का एक ही उद्देश्य दुखियों का साथ देना। हर दुखियों के समस्या का निराकरण करना है।

स्वर्गीय दुर्गा सोरेन अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते थे इसीलिए वे सब के आंखों के किरकिरी बने हुए थे। कहा आज झारखंड का विकास हुआ होता तो लोगों को पलायन होना नही पड़ता। सरकार ने सभी को ठगने का काम किया। महिलाओं को मईया सम्मान योजना का लाभ 4 साल पहले होना चाहिए था चुनाव के समय यह योजना लाकर महिलाओं को धोखा देने का काम हो रहा है. सरकार वोट बैंक बढ़ाने के लिए घोषणा की झड़ी लगा रही हैं सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक के लिए झूठ पर झूठ का वादा किया है।

कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कहा अगर वर्तमान सरकार पुनः आई तो प्रदेश का विनाश तय है। इसलिए सरकार को बदलना जरुरी है। समारोह में राजश्री सोरेन, जयश्री सोरेन, जामा विधायक सीता सोरेन के अलावा प्रदेश महासचिव राकेश दास, सुनील पासी,ओम प्रकाश तिवारी, अनुज सिंह, लाल बाबू सिंह, रौनक गुप्ता, के अलावे दर्जनों सेना के कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन मितेंदर कुमार ने किया.