Saturday, July 27, 2024
HomeधनबादFarmers Protest : भारत बंद के समर्थन में धनबाद के सड़कों पर...

Farmers Protest : भारत बंद के समर्थन में धनबाद के सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता गिरफ्तार-रिहा, बोले कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष संतोष सिंह-किसानों के साथ अन्याय कर रही भाजपा सरकार, चुनाव में मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

धनबाद: किसान संगठनों द्वारा भारत बंद के समर्थन शुक्रवार 16 फरवरी को महागठबंधन के बैनर तले धनबाद में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के धनबाद जिलाध्‍यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक को 2 घंटे से अधिक समय तक बाधित रखा गया। इस बीच पुलिस को सड़क जाम हटाने के लिए काफी मश्‍क्कत करनी पड़ी। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करते हुए धरने पर बैठ गए। आखिरकार पुलिस को सड़क जाम करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बांड भराकर छोड़ दिया गया। इससे पूर्व धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि किसानों द्वारा मांगे जा रहे न्यूनतम समर्थन मूल्य, खेत में काम करनेवाले किसानों को पेंशन, किसानो का ऋण माफी किया जाय, उत्तर प्रदेश में हिंसा के शिकार हुए किसानों को  अविलंब न्याय दिया जाय। MSP के मुद्दे पर केंद्रिय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किसानों के प्रति कांग्रेस की न्याय नीति स्पष्ट कर दी हैं। हम सभी किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर इस झुठी भाजपा सरकार का पुरजोर विरोध करते हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता इसका जवाब देगी। जाम लगने पर इसी बीच धनबाद पुलिस ने पहुंच कर कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया और थाने ले गई। जिसके उपरांत सभी से बॉन्ड भरवा कर रिहा कर दिया गया। आंदोलन करने वालों में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी,प्रदेश महासचिव मदन महतो, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, विशेष आंमत्रित सदस्य अशोक कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य राजेश राम, गोपाल कृष्ण, राजू दास, चौधरी, संजय जयसवाल, दुर्गा दास, मृत्युंजय सिंह, आशीष जायसवाल, मंटू दास, मनोज हारी, जयप्रकाश चौहान, प्रभात सुरोलिया, सतपाल सिंह ब्रोका, उमेश कुमार, धनेश्वर सिंह, संतोष मोदक, मनोज घोष, राजू नोनिया, नंदलाल पासवान, अरविंद कुमार सैनी, मुकेश पासवान, प्रभाकर नोनिया, मुकेश प्रसाद,सरवन मंडल,रामजी ठाकुर, सिकंदर आजम, इम्तियाज कुरैशी, कामता पासवान, गोपाल धारी, हाशिम अंसारी अनू पासवान, मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments