FOLLOWUP | TRANSPORTER MURDER में घायल HOTEL संचालक की भी हो गई मौत

DHANBAD | चासनाला के ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय हत्याकांड़ में घायल होटल संचालक राजकुमार सिंह की भी मौत आठवें दिन मौत हो गई. बुधवार 21 न की रात उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया जा रहा था. परंतु रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. ज्ञात हो कि विगत 14 जून को दिनदहाड़े चासनाला के सेल कर्मी सह ट्रांपोर्टर प्रवीण राय जब घर से अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे, तभी दो शूटरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए खदेड़ कर उनकी हत्या कर दी थी. इस गोलीबारी में स्थानीय होटल संचालक राजकुमार सिंह के भी पेट में भी गोली ल्रगी थी. उनका इलाज रांची में चल रहा था. परंतु स्थिति बिगड़ते देख डॉक्टरों ने दुर्गापुर रेफर कर दिया था. बुधवार को दुर्गापुर ले जाते समय गोविंदपुर में वाहन पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. अब तक शूटरों या मुख्य साजिशकर्ता के नहीं पकड़े जाने से लोगों में आक्रोश भी है.

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *