
DHANBAD | धनबाद जिला अन्तर्गत गोबिन्दपुर प्रंखड में स्थित विवाह भवन, गोबिन्दपुर प्रखंड कार्यालय के समीप झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में झामुमो धनबाद जिला अन्तर्गत नव मनोनीत सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन ने कहा की आप सभी को केन्द्रीय समिति ने बड़ी जिम्मेदारी दी हैं आने वाले समय में राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव हैं और धनबाद जिला में अधिक से अधिक सीटें झामुमो के खाते में डालना है।इस लिए आज से ही आप लोग संगठन केलिए इमानदारी से कार्य करें पूरा जिला कमीटी आप लोगों के साथ हैं।बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव मन्नु आलम ने कहा की वर्ग संगठन मुख्य संगठक का गहना होता हैं, वर्ग संगठन के होने से हर धर्म, जाती, यूवा,छात्र, महिला सहित अन्य वर्ग के लोगों को संगठन में जोड़ा जाता हैं एवं उचित सम्मान दिया जाता है आप सभी का दायित्व बहोत बड़ा है आप सभी से आशा एवं उम्मीद हैं जिला कमीटी के साथ मिलकर संगठन को पूरे जिले में मजबूत करेंगे।नव गठित वर्ग संगठन के पदाधिकारी जिन्हें सम्मानित किया गया युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलाम कुरेशी, सचिव रामचंद्र मुर्मू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना हेंब्रम, सचिव लक्की बावरीन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी अख्तर अंसारीसचिव अजीमुदीनअंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू हाड़ी,सचिव कामदेव शर्मा, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह,सचिव आजाद महतो। मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य धरनीधर मंडल, जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक, मुकेश सिंह,अजय रवानी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, संयुक्त सचिव तपन तिवारी,पूर्व उपाध्यक्ष युद्रेश्वर सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी,प्रखंड सचिव पारस हसदा,शोहागी हेम्ब्रम,निर्मला देवी,प्रेमा पाण्डे,मीना विश्वकर्मा,सुमन हेम्ब्रम,उपाध्यक्ष निर्मल मंडल, फिरोज अंसारी, मिहिर गोप, सह सचिव मुबारक अंसारी, अताउल अंसारी, गुलेल अंसारी, शरीफ शाह,फिरोज अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तस्लीम अंसारी, प्राण चंद्र सोरेन, सुल्तान अंसारी, स्टार अंसारी, मुबारक अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी,एजाज अंसारी, फूलचंद किस्कू इत्यादि मौजूद थे।