हादसा:सिंदरी MLA इंद्रजीत के भांजे पर पलटा ट्रैक्टर, हुई मौत, शोक की लहर

धनबाद : सिंदरी बलियापुर के पलानी गांव निवासी गोपाल महतो के 40 वर्षीय पुत्र आनंद महतो उर्फ़ भूषण महतो की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर करीब दो बजे की है। कहा जा रहा है कि शनिवार को पलानी तालाब के पास गेड़िया खेत में मृतक का भाई ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान कीचड़ में ट्रैक्टर फंस गया था। रविवार को ट्रैक्टर को कीचड़ से निकालने के लिए दोनों भाई खेत पहुंचे थे। ट्रैक्टर को निकालने के लिए उसे स्टार्ट किया तो अचानक उसका अगला चक्का उठ गया। उसके बाद ट्रैक्टर पलट गया, जिसकी चपेट में किसान आनंद उर्फ भूषण आ गया। अन्य टैक्टरों के जरिए उक्त ट्रैक्टर को उठाकर आनंद को बाहर निकाला गया। फिर लोग उसे धनबाद के SNMMCH ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी मिलती देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। मृतक के पुत्र-पुत्री समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो का भांजा था। खबर पाते ही सिंदरी विधायक की पत्नी व भाजपा नेत्री तारा देवी ने शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो खुद 2020 से कोरोना की चपेट में आने के बाद चार साल से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहें है जबकि रांची में पढ़ाई कर रहा उनके पुत्र ने दो वर्ष पूर्व सुसाइड कर जान गवां चुका है. इधर मासस केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो पलानी मृतक के घर पहुंचे। मृतक के परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त किया। उसके अलावे भाजपा नेता निताई रजवार, प्रीतम महतो, मुक्तेश्वर महतो, समाजसेवी सुभाष सिंह चौधरी मृतक के घर पहुंचे। इसके अलावे भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, संतलाल प्रमाणिक, अल्पना मुखर्जी, बिरेंची सिंह, पंकज सिंह, मिंटू साव, गोरांग मंडल, विद्युत चक्रवर्ती, दीपक गोप, झामुमो नेता विकास दास, मासस नेता रोहित कुमार महतो, चंदन भुमिहार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp