Dhanbad | टुंडी प्रखंड में सभी सहायक अध्यापकों की बैठक रूपलाल महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी अपने मतंव्य दिए। सभी ने निर्णय लिया कि आगामी 20 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास घेराव की रणनीति बनी। जिसमें संघ के नेता एतवारी मुर्मू ने कहा कि राज्य की झामुमो सरकार अपना वादा भूल गए। उसको याद दिलाना है। अनिल राजबंशी ,कुलदीप पांडेय ने कहा कि चुनावी घोषणा लागू करें। सामान काम का सामान वेतन जो चुनाव के पूर्व कहा गया है। उससे लागू करें*शत्रुघ्न कुमार तथा गिरीश साव ने कहा कि 20 तारीख को कैसे अधिक से अधिक की संख्या में लोग रांची पहुंचे। इसके लिए सभी संकुलों में दो दो संकुल प्रभारी बनाया गया। अंत में यही निर्णय लिया कि अगर वेतनमान या समतुल्य मानदेय नहीं देती है। 2018 की तरह आंदोलन कर झामुमो को सरकार से बेदखल करने का काम करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से ,मल्याशिस बनर्जी, कोमेश हांसदा, ईश्वर बास्की, बिनोद हांसदा,भगीरथ प्रसाद सिंह, मुनुराम मुर्मू, चंदन मरांडी, रंजीत चौधरी, शिदेश्वर रजवार, अब्दुल रसीद, मनोज कुमार मुर्मू, रामदेव बास्की आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन अनिल राजबंशी तथा शत्रुघ्न कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो 20 को मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव
