दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में मिली प्रतिष्ठित उपाधि

Honorary Doctorate Md Shabbir Ahmed Jharkhand: झारखंड सरकार में Additional Secretary के पद पर कार्यरत मो शब्बीर अहमद को 17 अप्रैल 2026 को दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में “Governance, Public Administration and Literature” श्रेणी में मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह समारोह World Culture and Environment Protection Council एवं Sahitya Seva Award Council द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 112 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
देश की नामी हस्तियों की मौजूदगी में मिला समारोह

इस गरिमामय कार्यक्रम में Parliamentarian & Author Acharya Yeshi Phuntsok, Bollywood Actor Sudesh Berry, Author Dr. Pankaj Sudhan, Life Coach Dr. Shivangi Tiwari सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, लेखक एवं शिक्षाविद मौजूद रहे। उनके समक्ष मो शब्बीर अहमद को यह सम्मान मिलना पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।
धनबाद के छाताबाद से दिल्ली तक का सफर बना प्रेरणा

मो शब्बीर अहमद धनबाद जिले के कतरास थाना अंतर्गत छाताबाद के निवासी हैं। उनके इस सम्मान के बाद उनके पैतृक गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने इसे उनकी कड़ी मेहनत, प्रशासनिक दक्षता और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।
नई पुस्तक पर भी हुआ विमर्श

कार्यक्रम के दौरान कई लेखकों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इसी क्रम में मो शब्बीर अहमद की आगामी पुस्तक “रिटायरमेंट- शुरुआत एक नई सुबह का” पर भी चर्चा हुई, जिसे लेकर साहित्यिक जगत में खास उत्सुकता देखी जा रही है।
Honorary Doctorate Md Shabbir Ahmed Jharkhand: लोगों ने दी शुभकामनाएं

उनकी इस उपलब्धि पर धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, पूर्व उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर प्रशासक आशीष गंगवार, पूर्व नगर प्रशासक रवि राज शर्मा, वार्ड पार्षद मोहम्ममद शहाबुद्दीन अंसारी, लेखक क़मर तख़्यान, रणेंद्र, शीतल परवाज़ सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट: मो मुस्तकीम अंसारी
