ICAR के शताब्दी समारोह | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिनों के झारखंड दौरे पर गुरुवार शाम रांची पहुंचीं। शुक्रवार को वे ICAR के शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। इसके साथ ही राजभवन में मूर्ति गार्डन का उद्घाटन भी किया। ICAR के शताब्दी समारोह में शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कृषि का काम काफी चुनौती भरा है। 21वीं सदी में भी किसानों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। किसान के सामने खाद्य और पोषण सुरक्षा को बनाए रखना, संसाधनों का सतत इस्तेमाल और जलवायु परिवर्तन जैसी तीन अहम चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के दौरान जो अपशिष्ट बच जाते हैं, हम उनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उसे प्रोसेस कर उपयोगी तथा मूल्यवान वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। इससे पर्यावरण का संरक्षण होगा। साथ ही किसानों की आय भी बढ़ेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिकल्पित झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित ‘मूर्ति गार्डेन’ का भी उद्घाटन किया। इस दौरान राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी मौजूद रहे। बता दें कि राजभवन परिसर के गार्डन में जिन वीर शहीदों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं, उसमें नीलांबर-पीतांबर, तेलंगा खड़िया, गया मुंडा, वीर बुद्ध भगत, सिद्धो-कान्हू, टाना भगत, दिवा किशुन और अल्बर्ट एक्का के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद हैं। कांसा-पीतल से अलग-अलग मुद्राओं में निर्मित सभी प्रतिभाएं 6 से 8 फीट ऊंची हैं। इस गार्डन की परिकल्पना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ही की थी, जब वह झारखंड की राज्यपाल थीं। ICAR के शताब्दी समारोह के दौरान तीन पत्रिका का लोकार्पण किया गया। इसमें लक्ष्य 2024, विजन 2047 और 100 सालों की उत्कृष्ट पुस्तक शामिल हैं। इसके साथ ही उत्पादन, तकनीकी स्थानांतरण और मलेरिया की दवा बनाने को लेकर निजी स्तर की भागीदारी के लिए चार एमओयू भी साइन किए जाएंगे।
Related Posts
JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION 2024 | झारखंड में विधानसभा चुनाव की आहट
JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION 2024 | 23 सितंबर को आएगी चुनाव आयोग की टीम, दो दिन तक तैयारियों की समीक्षा करेगी…
Chief Justice Of Jharkhand High Court | जस्टिस एमएस राम चंद्र राव बने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, पद की ली शपथ
Chief Justice Of Jharkhand High Court | कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाईकोर्ट…
JHARKHAND | जैप-10 महिला बैंड अब आम लोगों के लिए उपलब्ध, 20 हजार खर्चकर कर सकते हैं बुक
RANCHI | अब आप भी शादी या अन्य समारोह में झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) 10 की महिला बैंड की बुकिंग…