राजनीतिक उठापटक | भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जवाब झामुमो मंईयां सम्मान यात्रा से

cm hemant soren

cm hemant soren

राजनीतिक उठापटक | भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जवाब झामुमो मंईयां सम्मान यात्रा से देगा। यह यात्रा पलामू प्रमंडल से शुरू होगी। नेतृत्व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन करेंगी। पार्टी की अन्य महिला सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि इसमें सहयोग करेंगी। जल्द ही इस यात्रा का पूरा शिड्यूल जोरी होगा। शुक्रवार को सोहराय भवन में हुई पलामू और कोल्हान प्रमंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं को भाजपा के चाल, चेहरा और चरित्र से सावधान रहने की हिदायत दी। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने और पूरी ताकत के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में पलामू और कोल्हान प्रमंडल के सदस्यों ने सकारात्मक सुझाव दिए हैं। बैठक में सांसद जोबा मांझी, मंत्री रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, विधायक सविता महतो आदि थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp