साधना अस्पताल और Satvik IVF के संयुक्त प्रयास से सफल आयोजन

IVF Dhanbad Camp: साधना अस्पताल, धनबाद और Satvik IVF के संयुक्त प्रयास से सोमवार, 8 सितम्बर 2025 को नि:शुल्क बाँझपन परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को सही मार्गदर्शन और समाधान उपलब्ध कराया।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ संयुक्त रूप से डॉ. साधना, डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी, डॉ. रामानुज और डॉ. शिला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।
बाँझपन के कारण और समाधान पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश
अपने अभिभाषण में डॉ. साधना और डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने बाँझपन के विभिन्न कारणों, उसके निवारण और समाज में फैली भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समय पर सही परामर्श और उचित इलाज से मातृत्व का सपना साकार हो सकता है। साथ ही IVF उपचार से जुड़ी जानकारियाँ भी उपस्थित लोगों के साथ साझा की गईं।
मरीजों ने लिया नि:शुल्क परामर्श
शिविर में करीब 50 से 60 मरीजों ने निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने मरीजों को IVF उपचार से जुड़ी प्रक्रियाओं और संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
टीम का रहा सराहनीय योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र, अनु, चिरंजीव, अजमल, राजा, कल्पना, गीता, ज्योति, डॉली, श्यामल, पंकज, सत्याम, संजीत, अमित और तन्नू सहित कई लोगों की सराहनीय भूमिका रही। उनकी सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन यादगार बन सका।
IVF Dhanbad Camp: मरीजों में दिखा उत्साह और खुशी का माहोोल
शिविर की सफलता ने मरीजों और परिजनों के बीच नई उम्मीद जगाई। मरीजों में उत्साह और खुशी स्पष्ट झलक रही थी। कार्यक्रम को लोगों ने न सिर्फ उपयोगी बल्कि प्रेरणादायी भी बताया।
