Jan Yuwa Shakti | धनबाद के निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल से मिले जन युवा फाउंडेशन संस्था के सदस्यगण, संस्था के उद्देश्‍यों से कराया अवगत

Jan Yuwa Shakti

Jan Yuwa Shakti | हमारी संस्था सामाजिक कार्य करती है किसी के हर सुख दुख में साथ रहती है यह संस्था हर युवा हर पीढ़ी के लोगों के साथ हमेशा साथ रहेगी, आज हमारे संस्था के मेयर जी संरक्षक बने हैं, हमारी संस्था और मजबूत हो चुकी है और कार्य करने में ऊर्जा मिलेगी

धनबाद : 29 सितंबर को जन युवा फाउंडेशन संस्था के सदस्यगण धनबाद के निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल से मिले और संस्था के उद्देश्य एवं कार्य को बताया एवं मेयर को बुके देकर सम्मानित भी किया, वहीं संस्था के संस्थापक कुणाल सिंह ने बताया कि मेयर जी संस्था के उद्देश्य को बताया उन्हें बहुत अच्छा लगा,

हमारी संस्था सामाजिक कार्य करती है किसी के हर सुख दुख में साथ रहती है यह संस्था हर युवा हर पीढ़ी के लोगों के साथ हमेशा साथ रहेगी, आज हमारे संस्था के मेयर जी संरक्षक बने हैं, हमारी संस्था और मजबूत हो चुकी है और कार्य करने में ऊर्जा मिलेगी, इस मौके पर आज हमारे संस्था जन युवा फाउंडेशन (जन युवा शक्ति) संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष कुणाल सिंह, उपअध्यक्ष – अनिमेष सिंह, उपअध्यक्ष – विवेक राज, सचिव – गौरव कुमार , सहसचिव -रितेश मिश्रा एवं कार्यकारिणी सदस्य-करणवीर उपस्थित थे।