September 20, 2023

JHARIA | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत विकाश तीर्थयात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी झरिया विधानसभा द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में एवं भाजपा जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में भाजपा सरकार द्वारा जनहित किए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को बताने को लेकर सर्वप्रथम जामाडोबा स्थित डिग्री कॉलेज प्रांगण में कार्यकर्म हुआ जिसके उपरांत सभी जोरापोखर मंडल अंतर्गत सुदामदीह स्थित दामोदर पूल एवं सीएफआरआई गेट पर आयोजित कार्यक्रम पहुंचे जहा कार्यकर्म में मुख्य रूप से धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, मानस प्रसून, जिला महामंत्री श्रवण राय,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज कुमार अग्रवाल,भाजपा नेता विष्णु त्रिपाठी, दिलीप भारती, स्वरूप भट्टाचार्य, अरिंदम बनर्जी, दिलीप आडवाणी,मनोज प्रसाद समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे ।वहीँ सभा को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने विस्तार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की जानकारी दी। 2014 के पूर्व अपने देश की स्थिति के बारे में बतलाया और 2014 के बाद आज की स्थिति के बारे में बतलाया और कहा कि देश हर दिशा में प्रगति कर रहा है ।विश्व स्तर पर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढा है। वहीँ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि देश के हर वर्ग का जीवन स्तर उत्तम हुआ है। शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाओं में मजबूती आई है। ऐसे में समाज के विशिष्ट जनों से आग्रह है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग करे और आगामी 2024 चुनाव में अपना पूर्ण समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देकर देश को और प्रगति की ओर बढ़ाने में सहायक बने। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं पूर्व विधायक संजीव सिंह की अनुशंसा पर झरिया विधानसभा में अनेकों विकास कार्य हुए जिसका प्रमाण यह डिग्री कॉलेज है वहीँ पूर्व की भाजपा सरकार में झरिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक संजीव सिंह की अनुसंशा पर कई अन्य पुल पुलियो और सड़क का निर्माण हुआ जिसके बनने से दो राज्यों झारखंड से बंगाल पुरलिया की दूरी भी घटी और लोगो को आने जाने का रास्ता और सुगम हुआ।

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *