
DHANBAD | बुधवार को बरमसिया मध्य विद्यालय के बच्चों को बरमसिया एफसीआई गोदाम का भ्रमण कराया गया।बच्चे यहां अनाज का रख रखाव, अनाज का भंडारण,अनाज का डिस्पैच,कीटाणु से अनाज को बचाकर रखने के तरीके, गोदाम में अनाज के भंडारण क्षमता आदि कई रोचक जानकारियां प्राप्त की।स्कूली बच्चों के साथ पहुंचे सहायक शिक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे अभीतक यही जानते थे कि बरमसिया में अनाज का एक बड़ा गोदाम है। आज भ्रमण के दौरान उन्होंने यहां कि कार्य प्रणाली को भली भांति समझा।उन्हें यह भी पता चला कि स्कूलों में, जन वितरण प्रणाली की दुकानों में पहुंचने वाला अनाज यही से ट्रांसपोर्टेशन किया जाता है। हरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों का ज्ञान वर्धन हो इसी उद्देश्य से उन्हें एफसीआई गोदाम का भ्रमण कराया गया।एफसीआई के पदाधिकारी सुशील टोपनो ने कहा कि अनाज में मिलावट किए जाने का भ्रम फैलाया जा रहा है जो बिल्कुल ही बेबुनियाद है। आज बच्चों को यहां कि कार्य प्रणाली से अवगत कराते हुए उन्हें यह भी बताया गया कि उनके स्कूलों में मिलने वाला मध्यान भोजन के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा अनाज पोष्टिक से भरपूर है. बच्चे भोजन का भरपूर आनंद ले।मौके पर डिवीजनल मैनेजर धनबाद एफसीआई हरि सिंह मीणा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Really looking forward to reading more of your articles .
Hit me up!
I truly appreciate this post.
or germs of life.Vas Deferens,コスプレ h
Where do we go from here?