JHARIA : भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी की 106 वीं जयंती झरिया थाना अंतर्गत इंदिरा चौक स्थित रविवार को झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्त्व मे मनाई गई। सर्व प्रथम समस्त कांग्रेसिओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उनके सिद्धांतों व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश सचिव शमशेर आलम ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने अपनी खून पसीना से देश को सिंचा है, उनकी बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव ने कहा इंदिरा गांधी जी ने अपने बुद्धिमता एवं दक्षता से भारत को एक सुदृढ़ राष्ट्र बनाया इस अमूल्य योगदान के लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। मौके पर सतीश रजक, प्रकाश शर्मा, समशेर आलम, करीम अंसारी, किशोर कुमार, मनोहर रजवार, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, भोला सिंह, शाने रहमत, बीरेंद्र बहादुर सिंह, फैज़ अहमद रिज़वी, निशार अहमद, कुंदन मोदक, वृजमोहन शर्मा, बॉबी दा, अमर प्रसाद, अशोक रवानी, गणेश रजक, राहुल चौहार, राकेश मिश्रा, ओम कुमार, सौरभ ओझा, कृष्णा पटेल, जमालुद्दीन सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
JHARIA : भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी की 106 वीं जयंती मनाई
