Sunday, September 8, 2024
HomeझरियाJHARIA | हाड़ी जाति समाज सुधार समिति ने मजदूर नेता स्व सूर्यदेव...

JHARIA | हाड़ी जाति समाज सुधार समिति ने मजदूर नेता स्व सूर्यदेव सिंह को दी श्रद्धांजलि

महान कर्मयोगी, अच्छे जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं मजदूरों के मसीहा थे स्व. सूर्यदेव सिंह: कार्तिक हाड़ी

JHARIA | झरिया कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक व जनता मजदूर संघ कार्यालय में गुरुवार को झरिया के पूर्व विधायक व जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्व. सूर्यदेव की प्रतिमा व कार्यालय में तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था के जिला प्रवक्ता कार्तिक हाड़ी संस्था के पदाधिकारियों के साथ कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक पहुंचकर स्व. सूर्यदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।उनके द्वारा मजदूर हित और समाज हित में किए गए कार्यों को याद किया और कहा जनता मजदूर संघ उनके सपनों को साकार कर रहा है। जनता मजदूर संघ कार्यालय में भी स्व. सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह उपस्थित थी।इस अवसर पर रागिनी सिंह ने कहा कि जिस तरह मजदूरों की सेवा हमारा परिवार करता आ रहा है। आगे भी उसे कायम रखेंगे। झरिया वासियों की हर सुख दुख में हमारा परिवार उनके साथ है। संस्था के प्रवक्ता कार्तिक हाड़ी ने कहा कि स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह महान कर्मयोगी, अच्छे जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और मजदूरों के मसीहा थे।मौके पर समाज सेवी प्रकाश हाड़ी, बिजय हाड़ी, सीताराम शर्मा,मथुरा हाड़ी, लुकमान अंसारी,अरुण सिंह,भरत सिंह आदि लोग उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023