Saturday, July 27, 2024
HomeधनबादJHARIA : लोदना उप स्वास्थ्य कल्याण केंद्र को चोरों ने बनाया अपना...

JHARIA : लोदना उप स्वास्थ्य कल्याण केंद्र को चोरों ने बनाया अपना निशाना, लगभग पचीस हजार की लागत समान की हुई चोरी

झरिया। लोदना बाजार वार्ड संख्या 47 अंतर्गत उप स्वास्थ्य कल्याण केंद्र मे गुरुवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने दरवाजे की ताला तोड़ उप स्वास्थ्य केंद्र को अपना निशाना बनाते हुए लगे कम्प्यूटर सेट अपने साथ लेकर चलते बने। इस संबंध में बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थापित गार्ड राजेश मल्लाह जब ड्यूटी करने के लिए शुक्रवार को सुबह केंद्र पर पहुंचा तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। गार्ड ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों के साथ साथ केंद्र मे पद स्थापित कर्मचारी को घटना की सूचना दिया। स्वास्थ्य केंद्र में अंदर जाने पर पता चला की कंप्यूटर गायब है। वही सूचना पाकर स्वास्थ्य कर्मी प्रदीप कुमार चंद्रा घटना स्थल पहुंचे। देखा कि केन्द्र में लगाया गया कंप्यूटर गायब है, श्री चंद्रा ने बताया कि विगत दिनों ही स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया हैं जिसमे लगभग पचीस हजार के लागत से एक कम्प्यूटर सेट लगाया गया था। जंहा अच्छी संख्या में लोग उपचार के लिए आते हैं. चोरी की सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दिया गया हैं. स्वास्थ्य केन्द्र मे चोरी होने से स्वास्थ्य केन्द्र में समाचार लिखे जाने तक पुरी तरह से काम काज ठप रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments