December 2, 2023

JHARIA | आने वाले ठंड के मौसम को देखते हुए दीक्षा महिला मंडल के निर्देश पर बस्ताकोला मुस्कान महिला समिति के द्वारा शनिवार को कोइरीबाँध स्टेशन के पास भुइया बस्ती मे 50 गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बिच कम्बल वितरण किया गया। साथ ही साथ दीपावली के सुअवसर पर सभी को दिया, तेल एवं मिठाई का पैकेट भी वितरण किया गया। इस दौरान मुस्कान महिला समिति की अध्यक्ष राजश्री राय एवं पुष्पा सिंह ने सबको दीपावली की बधाई दी। मौके पर झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव, कुंदन मोदक, संजीव सिंह, अमन यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News