JHARIA : सहायक उपकरण वितरण के लिए झरिया में 24 नवंबर को लगाया जाएगा दिव्यांगता जांच शिविर

धनबाद : सेल चासनाला के तत्वावधान में झरिया रिसोर्स सेंटर के सहयोग से झरिया राज ग्राउंड प्रखंड संसाधन केंद्र स्थित रिसोर्स केंद्र परिसर में 24 नवंबर को दिव्यांकता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी उम्र के दिव्यांग जैसे सेरेब्रल पाल्सी, शरीरिक दिव्यांग, मूक बधिर दिव्यांग, व नेत्रहीन दिव्यांग जनों का जांच किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए फिजियोथैरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह और रिसोर्स शिक्षक अखलाक अहमद ने बताया कि जांच के बाद चयनित दिव्यांग जनों को आवश्यकता अनुसार व्हीलचेयर, ट्राईसाईकल, सी पी चेयर, बैशाखी, कान की मशीन, ब्लाइंड स्टीक आदि निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके लिए दस्तावेज के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा दो प्रति फोटोग्राफ, दिव्यांगता प्रमाण पत्र या किसी सरकारी चिकित्सक द्वारा लिखा हुआ प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, लेकर आना है। शिविर सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *