
JHARIA | चमचमाती धूप वा भीष्म गर्मी से परेशान लोगों के समक्ष घोर पानी की समस्यायों को देखते हुए। सिंदरी विधानसभा के भाजपा विधायक इंद्रजीत माहतो के धर्म पत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी के निर्देशानुसार बुधवार को बलियापुर प्रखंड के अलकडीहा पंचायत अंतर्गत तिसर बैंक ऑफ इंडिया नजदीक एवं बंगाली कोठी,व बीसीसीएल कोलनी आदि के विभिन्न क्षेत्रों में बंद पड़े चापा नलों की भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरम्मती कर लोगों को पानी की घोर समस्या से निजात दिलाने का कार्य किया। इस नेक कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने भाजपाइयों को भूरी भूरी प्रशंसा किया। मौके पर बलियापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, कुलदीप साव,तपन रजक, हरे कृष्ण रवानी, अजय रवानी, बिरांची सिंह, सोहन बाउरी, अशोक महतो आदि लोग मौजूद थे।
हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें