
DHANBAD | विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा निकाली जा रही शौर्य रथ यात्रा शुक्रवार 6 अक्टूबर को धनबाद जिला के सिंदरी से प्रातः सुबह निकला। पाथरडीह स्थित भारत माता मंदिर में महाआरती के बाद लोकों बाज़ार, मोहन बाजार, डिगवाडीह राम मंदिर होते हुए फुसबंगला स्थित शिव मंदिर पहुचा जहाँ राम भक्तों ने शौर्य जागरण रथ का भव्य स्वागत किया। जिसके बाद पुनः शौर्य जागरण रथ बनियाहिर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में महाआरती के पश्चात झरिया के मेन रोड पहुंचा। इस दौरान राम भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। झरिया मेन रोड में विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाले गए शौर्य जागरण यात्रा का विप्र सेना झारखंड प्रदेश द्वारा भव्य पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान वहां पर मंच सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें साध्वी लाडली सरण मुख्य अतिथि के रूप में सभा को सम्बोधित किया। वही विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री रागनी सिंह, रतनलाल अग्रवाल मंच पर मौजूद मौजूद रहे। विप्र सेना,विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को तलवार भेंट कर व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। विप्र सेना की महिला सदस्यों ने रथ की आरती उतारी एवं रथ पर पुष्प वर्षा की गई, साथ ही जुलूस में मौजूद सैंकड़ों लोगों को शीतल पेय फ्रूटी और पानी की बोतलें बांटी गई। मंच से साध्वी लाडली सरण ने राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने वायदा किया था कि 2024 तक हर एक को अपना घर मिलेगा लेकिन किसी को क्या पता था कि उसमें से एक घर प्रभु श्री राम जी का भी होगा। जनवरी 2024 में अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर का भव्य उद्धघाटन होगा जिसको लेकर हम सभी उत्साहित है। साध्वी लाडली सरण ने देश की महिलाओं को मजबूत और आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने को कहा। इस दौरान रामभक्तों के जय हिंद व जय श्री राम जैसे गगनभेदी नारों से पूरा झरिया शहर गूंज उठा। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह ने बताया कि झरिया के विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने शौर्य जागरण रथ का झरिया में भव्य स्वागत किया। राम मंदिर का निर्माण देश के हर एक हिंदुओ का सपना था जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा कर दिया। शौर्य जागरण रथ झरिया के जिस भी क्षेत्रों से गुजरा वहाँ मौजूद रामभक्तों ने उत्सापूर्वक स्वागत किया है। रथ यात्रा के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विप्र सेना झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री विष्णु त्रिपाठी,हरीश जोशी,गंगा शरण शर्मा,विजय शर्मा,अरिंदम बनर्जी,सत्येंद्र पाण्डे,दयानंद शर्मा,मयूरी ओझा, उमा भट्टाचार्य, राम श्रेष्ठ झा,विजय पांडे,अजय दुबे,अनिल शर्मा,मुन्ना पाण्डे, मन्तोष आचार्य,पियूष ओझा, यश झा,बिरजू शर्मा,अजीत ओझा,विजय जानी,मनमोहन त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के जिला सुरक्षा प्रमुख विवेक अग्रवाल, विहिप व बजरंग दल सदस्य अंकुर अग्रवाल, झरिया नगर के पूर्व गौ रक्षा प्रमुख कौशल वर्मा, विहिप व बजरंग दल सदस्य गणेश गुप्ता, लल्लू झा, धर्मेंद्र सरोज, रंजीत पासवान, मंटू राम, चंदन केशरी समेत कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

clock left the third column with which he had been and gallopedtoward the vanguard.高級 オナホBefore he came up with the hussar severaladjutants met him with news of the successful result of the action.