धनबाद: शुक्रवार को झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने एक लाख का चेक असाध्य रोग (क्रोनिक लीवर बीमारी) से ग्रस्त चांदकुईया कॉलोनी, तीसरा थाना, धनबाद निवासी स्थानीय पत्रकार दीपक कुमार दुबे के माता जी को सौंपा। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख की सहायता राशि दीपक के उपचार हेतु प्राप्त हुआ है, विभिन्न माध्यमों से लगातार प्रयास कर उपचार के लिए सहायता राशि जुटाने की कोशिश की जा रही है, आशा है दीपक दुबे जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच उपस्थित हों।विदित हो की दीपक दुबे का उपचार नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित अस्पताल में चल रहा है।मौके पर रामकृष्ण पाठक, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, सूरज सिंह, आदि उपस्थित थे।
झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बीमार पत्रकार दीपक कुमार दुबे को चिकित्सा के लिए मदद की एक लाख रुपये
