
धनबाद/जालंधर: गतका एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव विद्या ने बताया कि पंजाब के जलंधर स्थित निर्मल कुटिया सिचेवाल में आयोजित 3 दिवसीय एक औंकार फेडरेशन गतका कप में झारखंड के गतका खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 5 रजत और 15 कांस्य पदक सहित कुल 20 पदकों पर कब्जा कर झारखंड का मान बढाया। राष्ट्रीय सेमिनार वा चैम्पियनशिप का उद्घघाटन वा समापन समारोह मे पुरस्कार वितरण पद्मश्री सम्मान प्राप्त राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सिचेवाल,पंजाब सरकार में केबिनेट मंत्री बलकार सिंह, कमिश्नर बीरेन्द्र सिंह बाजवा,गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलजीन्दर सिंह तुर ने किया।झारखंड राज्य के लिए रजत पदक जितने वाले खिलाड़ियों में डेमो 19 वर्ष व्यक्तिगत काजल कुमारी, टीम फरी सोटी 19 वर्ष जेबा नाज,शाक्षी श्रीवास्तव, एंजल रानी एवं प्रियदर्शनी कुमारी थी। तथा कांस्य पदक सोटी 19 वर्ष व्यक्तिगत पलक परमा,फरी सोटी 14 वर्ष व्यक्तिगत श्रेया परीरा, सिंगल सोटी 14 वर्ष व्यक्तिगत माया कुमारी, टीम फरी सोटी 14 वर्ष मोहन कुमार पांडेय, सुरज कुमार मोदी, अमीत पांडेय, आयुष कुमार पांडेय, सिंगल सोटी, 25 वर्ष, व्यक्तिगत इशुराज सिंह,टीम सिंगल सोटी, 25 वर्ष आकर्ष प्रताप,राम प्रताप सिंह,इशुराज,टीम सिंगल सोटी,19 वर्ष वेदांत भारद्वाज, सुमेंद्र कुमार, सुमंता मुखर्जी, आशीष कुमार थे। चैंपियनशिप में झारखंड टीम के कोच सह मैनेजर धनबाद के पप्पू कुमार, राजीव कुमार सिंह, सुमित बर्मन और पदमा प्रियदर्शनी थी।झारखंड के गतका खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष केशव हड़ोदिया,कोषाध्यक्ष दिनेश मंडल, मो.तोराब खान, पंचम शर्मा ने बधाई दी है।चैम्पियनशिप को सफल बनाने मे सरपंच तेजिंदर सिंह तेजी,गुरविंदर कौर का योगदान सराहनीय रहा।