
DHANBAD | झारखंड राज्य सामुदायिक प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ प्रदेश कमिटी का एक अहम बैठक मोहराबादी मैदान रांची में हुई। जिसकी अध्यक्षता बिनोद बिहारी महतो व संचालन सुशील कुमार पांडे व भागवत तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रदेश अध्यक्ष बिनोद बिहारी महतो ने आज से अपने संघ सामुदायिक प्रशिक्षित संघ का नाम को बदलकर झारखंड राज्य सामुदायिक आकलन सहायक अध्यापक संघ सर्वसम्मत से विचार विमर्श कर किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आकलन सहायक अध्यापक संघ का प्रदेश अध्यक्ष बिनोद बिहारी महतो ,प्रदेश महासचिव निरंजन कुमार दे,प्रधान सचिव नवीन कुमार महतो,प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पांडे जी को चुना गया।अंत में निर्णय लिया गया कि आकलन पास साथी जल्द से जल्द बिहार के तर्ज पर वेतनमान सरकार से लेने के लिए बहुत जल्द सरकार को अल्टिमेट दिया जाएगा।बैठक में धनबाद जिला सचिव उत्पल चौबे, मोहन हेंब्रम, निमाई चंद्र गोराई , संजय सिंह, बुधन मुर्मू, भागीरथ प्रसाद सिंह, रामेश्वर मंडल, कुलदीप पांडे, गिरीश चंद्र साव , राजेश टुडू, मोहम्मद जैनुल अंसारी, मोहम्मद मजीपबूर रहमान , तसमुद्दीन अंसारी, सज्जाद अंसारी, लालदेव रजक, अनंत चंद्र प्रमाणिक, आदि सैकड़ो सहायक अध्यापक शामिल हुए।