Saturday, July 27, 2024
Homeधनबादचूहे भी हो गए नशेड़ी: 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा...

चूहे भी हो गए नशेड़ी: 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा खा गए चूहे, राजगंज पुलिस के जवाब सुन हतप्रभ रह गए अदालत

धनबाद : भांग और गांजा का सेवन नशेड़ी तो करते ही हैं, चूहे भी करने लगे हैं। ऐसा मामला झारखंड के धनबाद में आया है। राजगंज थाने की पुलिस ने अदालत को जानकारी दी है कि 10 किलो भांग और नौ किलो गांजा चूहे खा गए हैं। 14 दिसंबर, 2018 को पुलिस ने शंभु प्रसाद अग्रवाल और उनके पुत्र से 10 किलो भांग और नौ किलो गांजा बरामद किया था। दोनों की गिरफ्तारी भी हुई। शनिवार को जांचकर्ता जयप्रकाश प्रसाद ने धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में जानकारी दी कि जब्त भांग और गांजा चूहे खा गए हैं। पूर्व में अदालत ने जब्त भांग और गांजा लेकर आने का निर्देश दिया था। गवाही के लिए शनिवार को जांच अधिकारी पेश तो हुए, लेकिन जब्त भांग तथा गांजा लेकर नहीं पहुंचे। लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने अदालत को अवगत कराते हुए कहा कि थाना प्रभारी द्वारा आवेदन में कहा गया है कि मालखाना में रखे इस मुकदमे के जब्त पदार्थ 10 किलो भांग तथा नौ किलो गांजा था, जिसे चूहों द्वारा नष्ट कर दिया गया है। इससे वह अदालत में प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments