KATRAS | अंतर क्षेत्रीय फाईनल कबड्डी प्रतियोगिता में गोविंदपुर एरिया बने विजेता

गोविंदपुर क्षेत्र में दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

KATRAS | बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया के तत्वाधान में बुधवार को बिलबेडा स्थित विवाह भवन में दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसमें गोविंदपुर एरिया बनाम पुटकी बलिहारी क्षेत्र के बीच फाइनल कबड्डी मैच खेला गया. जिसमें 48-18 अंतर से गोविंदपुर एरिया पुटकी बलिहारी क्षेत्र को पराजित कर विजेता बने. वही पीबी एरिया को उपविजेता अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. मैच में मैन ऑफ द मैच योगेश राजभर सीवी एरिया, क्रय पदाधिकारी एरिया 3 अमित कुमार,गुरु पद बाउरी, राजकमल सिंह, गौतम कुमार, वीरू कुमार बने. वेस्ट रेडर का पुरस्कार सरोज कुमार, वेस्ट डिफेंडर का एवार्ड सुनील कुमार राय एरिया 3, टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि निदेशक कार्मिक श्री मुरली कृष्ण रमैया,विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष (कल्याण) निर्मला किरण,महाप्रबंधक जीसी साहा, महाप्रबंधक अरिंदम मुस्तफी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अमित कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक संजय साव, जगदीश कर्मकार, अंकित श्रीवास्तव,डीके सिंह, राजीव रंजन त्रिवेदी, तेज बहादुर सिंह, तरुण कुमार राठौर, चिन्मय आचार्य, विनोद बेलदार,जगदीश भुइयां,सीताराम मांझी, रोहित कुंवर, अमित कुमार, रोहित कुमार साव, नंदलाल महतो, उमाशंकर उपस्थित थे.

One thought on “KATRAS | अंतर क्षेत्रीय फाईनल कबड्डी प्रतियोगिता में गोविंदपुर एरिया बने विजेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *