RANCHI | डिजिटल पत्रिका खोरठा दरपन का विमोचन

RANCHI | मोराबादी स्थित खोरठा दरपन के प्रधान कार्यालय लखी रानी निवास में खोरठा डिजिटल पत्रिका खोरठा दरपन का लोकार्पण किया गया। खोरठा मांय माटी मानुस से समर्पित खोरठा दरपन खोरठा साहित्य और संस्कृति की छमाही पत्रिका है जिसमें खोरठा संस्कृति, पर्व-त्यौहार स्मृति, एंव व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबधित आलेख, गीत, कविता,निबंध, एकांकी इत्यादि रहेंगे। इसके प्रधान संपादक संदीप कुमार महतो हैं एंव सह संपादक राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग के विभागाध्यक्ष अनाम ओहदार हैं। खोरठा दरपन के संरक्षक मंडल में कुमारी शशि,दिनेश दिनमणि, डॉ गजाधर महतो प्रभाकर, डॉ मुकुंद रविदास जी हैं वहीं सलाहकार समिती में डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. अहिल्या कुमारी, डॉ. रितु घांसी, डॉ. कृष्णा गोप, डॉ. अजय कुमार, डॉ. ज्ञान रंजन, कंचन वर्णवाल,खोरठा गीतकार विनय तिवारी, विक्की कुमार, मानिक कुमार, बसंत कुमार, अजय कु. दास, बिनोद कु. महतो, अशोक कु. महतो, पुनीत साव, अनंत ज्ञान, गुलांची कुमारी, थानेश्वर महतो जी हैं। पत्रिका का लोकार्पण करते हुवे संयुक्त रूप से अनाम ओहदार और संदीप कुमार महतो ने बताया कि खोरठा भाषा विकास के लिए यह डिजिटल पत्रिका मिल का पत्थर साबित होगी। खास करके वैसे छात्र- छात्राओं के लिए जो खोरठा भाषा को लेकर झारखण्ड के विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा यह पत्रिका खोरठाभाषियों, विद्यार्थियों,एवं शोधार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

3 thoughts on “RANCHI | डिजिटल पत्रिका खोरठा दरपन का विमोचन

  1. Hi everyone! Check out qq777bdt.net – new casino with BDT bonus. No deposit needed. Visit now and play slots. Enjoy!

  2. Hello guys! Play at qq777n.com – the best casino in Bangladesh with real money games. Get welcome bonus. Visit the site and claim your bonus. Have fun!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *