
KATRAS | ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से संग्रहित मिट्टी का अमृत कलश को लेकर रविवार 29 अक्टूबर को धनबाद भाजपा महानगर जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो एवं जिला मंत्री महेश पासवान अमृत वाटिका दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कतरास रेलवे स्टेशन से धनबाद-रांची इंटरसिटी से पहले रांची के लिए प्रस्थान किया। मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेतागण एवं नेत्री उपस्थित होकर फूल माला एवं पुष्प वर्षा कर रवाना किया। इस अवसर पर भारत माता की जय के नारे लगाए गए। मौके पर भरत शर्मा मंडल अध्यक्ष कतरास, जिला मंत्री कंचन चौरसिया, सूर्यदेव मिश्रा, सच्चिदानंद सिंह, हरेंद्र सिंह, इंद्रदेव पासवान, धर्मेंद्र गुप्ता, मुकेश झा, इंदर सिंह, वाईके पाठक, दिनेश उपाध्याय, मदन पासवान, छोटू साव, उषा पटवा, रविंद्र विजन, जानकी देवी, लक्ष्मी देवी, मदन पासवान, विजय चौहान, चंदन चौहान, नरेश साव आदि मौके पर उपस्थित थे।