झारखंड में इसबार भाजपा की सरकार बनना तय:वशिष्ठ चौहान

DHANBAD | संकल्प यात्रा के दौरान गुरूवार 26 अक्टूबर को बाघमारा के पोलो ग्राउंड में विधायक ढुलू महतो एवं उनके समर्थकों द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि जबसे हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तबसे राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ने की है, लेकिन उसे छोड़कर वे वसूली में लगे हुए हैं। इस सरकार का किसी भी विभाग में बिना पैसा का काम नहीं हो रहा है। जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र हो या आवासीय प्रमाणपत्र यहां तक कि मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पैसे की मांग की जा रही है। इधर संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा के वरीय नेता वशिष्ठ चौहान के नेतृत्व में कतरास के छाताबाद, कैलूडीह, कटहल धौड़ा, लकड़का, छाताबाद आठ नंबर, छाताबाद सोलह नंबर, छाताबाद दस नंबर, लकड़का दो नंबर, छह नंबर, नौ नंबर, मालकेरा आदि जगहों के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बाघमारा के पोलो ग्राउंड के लिए कूच किया। विधायक ढुलू महतो जिंदाबाद, वशिष्ठ चौहान जिंदाबाद, भाजपा पार्टी जिंदाबाद के नारे लगे। श्री चौहान ने बताया कि हम सभी संकल्प यात्रा को सफल बनाने लिए रैली के शक्ल में जा रहे हैं, जिसमें दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहन में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष व नौजवान शामिल है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यंमंत्री बाबूलाल मरांडी व बाघमारा विधायक ढुलू महतो के हांथों को मजबूत बनाने के लिए हमलोग प्रतिबद्ध हैं। इसबार राज्य में भाजपा की सरकार बनना तय है।

s decay.エロ い 下着Wherever they gather they eat up thenation,