KATRAS : भारत को एकजूट व सशक्त बनाने में इंदिरा गांधी की कुर्बानी को जुगों तक याद रहेगी दुनिया:जावेद रजा

कांग्रेस के कतरास कार्यालय में जयंती पर याद की गई प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

KATRAS : कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह महामंत्री जावेद रजा के कतरास कार्यालय में भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी। उपस्थित नेताओं ने इंदिरा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।श्रद्धांजलि अर्पित करने मे जिला प्रवक्ता सह महामंत्री जावेद रजा, महासचिव माधो सिंह, नगर अध्यक्ष रणजीत पाण्डेय, जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश  राम, बिनोद शर्मा , कांग्रेस नेता अनवर हुसैन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज वर्मा,  छोटू चौहान, रमेश सिंह, रोहित वाही, मो प्रिंस, अतिकुर रहमान, बाजीद अंसारी, सेराज अंसारी, दिलीप सोनी। वक्ताओं ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी के कार्यकाल में बंगलादेश का निर्माण, कोयला उद्योग का राष्ट्रीय करण जैसे महत्वपूर्ण कार्य की चर्चा किया। भारत को एकजूट और सशक्त बनाने में उनकी कुर्बानी जुगो तक याद रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *