December 2, 2023

बाघामारा विधानसभा क्षेत्र के समस्तवासियों की सुख-समृद्ध के लिए मांगी दुआ

KATRAS | शनिवार 21 अक्टूबर को नवरात्रि दुर्गा पूजा के सप्तमी को जीएनएम हाई स्कूल से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जीएनएम से राजा तालाब तक निकाली कई। कतरास बाजार दुर्गा पूजा नवपत्रिका प्रवेश स्थापना एवं सप्तमी पूजा पर निकाली इस कलश यात्रा में जनशक्ति दल के अध्यक्ष सूरज महतो भी शामिल हुए। श्री महतो ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर बाघामारा विधानसभा क्षेत्र के समस्त वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस कलश यात्रा में हजारों महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *