Sunday, September 8, 2024
HomeकतरासKATRAS | छाताबाद उपद्रव की घटना प्रशासन की नाकामी:सांसद सीपी चौधरी

KATRAS | छाताबाद उपद्रव की घटना प्रशासन की नाकामी:सांसद सीपी चौधरी

धनबाद बार के महासचिव जितेंद्र कुमार के पिता अधिवक्ता कपिलदेव सिंह के निधन की सूचना पाकर छाताबाद पांच नंबर पहुंचे सांसद, दी श्रद्धांधाजलि

KATRAS | धनबाद बार के महासचिव जितेंद्र कुमार के पिता अधिवक्ता कपिलदेव सिंह के निधन की सूचना पाकर शनिवार को गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी छाताबाद 5 नम्बर पहुंचे। वहाँ पहुंच कर उन्होंने दिवंगत स्व कपिलदेव सिंह को श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने छाताबाद-कैलूडीह में शुक्रवार की हुई घटना पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि घटना प्रशासन की नाकामी है। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे। सांसद श्री चौधरी ने झारखंड सरकार को चोरों और अपराधियों की सरकार बताते हुए झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात कही। उन्होंने कहा जरूरत पड़ी तो वो सड़क पर भी उतरेंगे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रिंस शर्मा, जागो प्रमुख चुन्ना यादव, नवदीप गुप्ता, बबलू बर्मन, विजय शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023