October 2, 2023

KATRAS | डाक्टर पाड़ा के हरिजन कुल्ही में ग्राम पूजा धूमधाम के साथ हुआ संपन्न

KATRAS | डाक्टर पाड़ा के हरिजन कुल्ही में हाड़ी समाज कतरासगढ़ ग्राम शाखा के द्वारा ग्राम पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मुख्य रूप से पूजा मे शामिल हुए छाताबाद ग्राम के युवा अध्यक्ष सह HJVM धनबाद जिला उपाध्यक्ष डब्लू हाड़ी एवं छाताबाद ग्राम उपाध्यक्ष दिनानाथ हाड़ी, कतरासगढ़ ग्राम के अध्यक्ष सुरेश हाड़ी, सक्रिय सदस्य सनोज हाड़ी, शंकर हाड़ी, मनोज हाड़ी, दिपक हाड़ी, सुरेश हाड़ी, बब्लू हाड़ी बंटी हाड़ी आदि उपस्थित होकर इस पूजा उत्सव को सफल बनाया। पूजा समारोह मे विशेष रूप से सहयोग बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के द्वारा किया गया। इसके लिए विधायक श्री महतो का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं।