Thursday, September 19, 2024
HomeकतरासKATRAS | धनबाद-चंद्रपुर लाइन पर डीसी ट्रेन चलने की बात अफवाह:भाजपा कतरास...

KATRAS | धनबाद-चंद्रपुर लाइन पर डीसी ट्रेन चलने की बात अफवाह:भाजपा कतरास मंडल

KATRAS | शुक्रवार 13 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता कतरास मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा ने की। प्रेस वार्ता में धनबाद-चंद्रपुर लाइन पर डीसी ट्रेन चलने की बात को अफवाह बताया गया। बताया गया कि यह झूठी अफवाह बहरूपिया लोगों के द्वारा किया जा रहा है। यह बिल्कुल ही गलत है। क्योंकि डीसी ट्रेन चलाने की अभी तक कोई ऑफीशियली जानकारी नहीं दी गई है। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने बताया किया ट्रेन को चलाने के लिए गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो अथक प्रयास कर रहे हैं एवं उनका प्रयास जल्द ही रंग लाएगा। फिलहाल ट्रेन चलने की कोई तिथि निर्धारित नहीं है। मौके पर मुख्य रूप से जिला मंत्री महेश पासवान, विधायक प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय, बच्चू राय, राकेश सिंह, सूर्य देव मिश्रा, अमित भगत, श्याम किशोर, मुकेश झा, कुंदन सिंह, डब्लू हरि, छोटू पासवान, बबलू मिश्रा, प्रकाश रजवार, नितेश सिंह, उषा पटवा, जानकी देवी, छोटू साव, आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ремонт кондиционеров on 08-10-2023 | विशेष
888starzpa on 05-10-2023
888starzpa on 01-10-2023
888starzpa on 07-10-2023
MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023