KATRAS : गोभक्ति में डूबा कतरास कोयलांचल: गोपाष्टमी महोत्सव को ले निकली भव्य शोभा व कलश यात्रा

धनबाद : गंगा गोशाला कतरास-करकेंद में चल रहे गोपाष्टमी महोत्सव के निमित मंगलवार भव्य कलश व शोभा यात्रा निकाली ग ई। काफी संख्या में महिला व कन्ताएं माथे पर कलश लिए कतरी नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरण करवाया गया। कलश लेकर महिला व कन्याएं कतरी नदी के तट पर स्थित सूर्य मंदिर पहुंची।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

विद्वान पंडितों की टोली ने गोशाला में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के निमित पूजन करवाया। शोभायात्रा में शहर के अलावा जिले के विभिन्न इलाकों से गोभक्त शामिल हुए। सूर्य मंदिर परिसर गोभक्तों से भरा पड़ा था। बच्चियां हाथों में निशान लिए चल रही थी।‌ भव्य व आकर्षक शोभा यात्रा से कतरास का पूरा इलाका गोभक्ति में डूबा रहा। इलाके में गोभक्ति की बयार बहती रही। गोमाता के जयकारे से पूरा इलाका गूंजायमान हो रहा था। सूर्य मंदिर से यात्रा शुरू होकर मुख्यमार्ग से कतरास बाजार होते हुए गोशाला परिसर पहुंची। कथा स्थल के पास कलश स्थापना की ग ई। वाद्य यंत्र तासा पार्टी, छ ऊ नृत्य की टीम झारखंडी संस्कृति से रूबरू करा रही थी। विभिन्न वाहनों पर देवी-देवताओं की झांकी थी। विधायक ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी के अलावा गौशाला के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, महासचिव महेश अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता डीएन चौधरी, सुमित खंडेलवाल, दिलीप अग्रवाल, कमलेश सिंह, डॉ स्वतंत्र कुमार, वार्ड नंबर एक की भावी पार्षद प्रतिनिधि डॉक्टर मधुबाला , पंकज सिन्हा, अजय हेलीवाल, विष्णु चौरसिया, कृष्ण कन्हैया राय आदि शामिल थे।

2 thoughts on “KATRAS : गोभक्ति में डूबा कतरास कोयलांचल: गोपाष्टमी महोत्सव को ले निकली भव्य शोभा व कलश यात्रा

  1. Some nice points there. I enjoyed reading what you had to say. It’s like you wrote the book on it or something. You’ve made my day! Thx again. great service are con artists. I enjoyed reading this. You appear to know a lot about this. I enjoyed your post. Thank you. Good job on this article! You’ve made my day! Thx again. Hit me up! I truly appreciate this post. You’ve made my day! Thx again. I enjoyed reading this. Nice write up. Great read. This is an excellent, an eye-opener for sure!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *