कतरास : धनबाद नगर निगम के कतरास अंचल में टैक्स दरोगा के रूप में कार्यरत वीरेंद्र भट्ट का गुरुवार को सेवानिवृत होने पर गुहीबांध स्थित अंचल कार्यालय में सादा समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई. निगम कर्मियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता देकर उन्हें विदाई दी. निगम कर्मियों उन्हें एक सूटकेस भी दिया. मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक लाल कमल महतो, संजय कुमार चौहान, टैक्स कलेक्टर सुदीप तिवारी, मोहम्मद इरफान, प्रदीप कुमार रजक, शिबू हाड़ी, राहुल कुमार, दीपक कुमार,पिंकी आदि के अलावे अन्य निगम कर्मी मौजूद थे.
KATRAS : कतरास अंचल के टैक्स दरोगा वीरेंद्र भट्ट हुए सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई
