धनबाद: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और धनबाद एसएसपी संजीव कुमार को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर आरोप लगाया है कि कोयला चोरी के खिलाफ आवाज़ उठाने की वज़ह से उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। श्री लाल ने कहा कि राज्य में उनके पार्टी की सरकार है और तब ऐसी स्थिति है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घेर लिए जाने के बाद उन्होंने बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू और बाघमारा थानेदार को दर्जनों दफा फ़ोन लगाया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनका फोन रिसीव नहीं किया। जब सरकार में शामिल पार्टी के जिला उपाध्यक्ष की यह स्थिति है तो आम आदमी की दशा समझी जा सकती है।
DHANBAD : कांग्रेस नेता अशोक लाल को जान का खतरा, मुख्यमंत्री व जिले के पुलिस कप्तान से लगाई सुरक्षा की गुहार
